स्थायी सेवा प्रकल्प
लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर द्वारा संचालित जनहित एवं समाजसेवा के स्थायी प्रकल्प
लायंस पुलिस सहायता केन्द्र
परियोजना परिचय :
लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर द्वारा श्रद्धांजलि चौक, पेटलावद पर जनसुरक्षा एवं सामाजिक सहयोग की भावना के साथ एक सर्वसुविधायुक्त पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण कर समर्पित किया गया।
यह सहायता केंद्र पुलिस प्रशासन एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा कार्यों में सहयोग प्राप्त हो सके।
क्लब का यह स्थायी सेवा प्रकल्प समाजहित एवं जनकल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
मुख्य उद्देश्य :
श्रद्धांजलि चौक पर निर्मित पुलिस सहायता केंद्र का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना, यातायात एवं जनसुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा आमजन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण प्रदान करना है। यह प्रकल्प सामाजिक सहयोग, जनहित एवं सेवा भावना को मजबूत बनाने की दिशा में क्लब का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
प्रकल्प की विशेषताएं :
यह परियोजना क्लब की स्थायी परियोजना है तथा समाज के विभिन्न वर्गों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करती है।
लायंस यात्री प्रतिक्षालय
परियोजना परिचय :
लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर द्वारा नए बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा हेतु एक सर्वसुविधायुक्त यात्री प्रतीक्षालय का जीर्णोद्धार कर नगर को समर्पित किया गया।
यह प्रतीक्षालय यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं आरामदायक प्रतीक्षा स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है, जिससे आमजन को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
क्लब का यह स्थायी सेवा प्रकल्प जनसुविधा, सामाजिक सहयोग एवं मानव सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
मुख्य उद्देश्य :
नए बस स्टैंड परिसर में निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं आरामदायक प्रतीक्षा सुविधा उपलब्ध कराना है। यह प्रकल्प आमजन की सुविधा, जनहित एवं सामाजिक सहयोग की भावना को सशक्त बनाने हेतु क्लब द्वारा किया गया एक स्थायी सेवा प्रयास है।
प्रकल्प की विशेषताएं :
यह प्रकल्प क्लब की प्रमुख स्थायी गतिविधियों में शामिल है एवं समाजहित में नगर काे समर्पित किया जा रहा है।
लायंस शीतल जल मन्दिर
.jpeg)
परियोजना परिचय :
लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर 12 अस्थायी जल मंदिर स्थापित किए गए। इन जल मंदिरों के माध्यम से राहगीरों एवं आमजन को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
क्लब का यह सेवा प्रकल्प मानव सेवा, जनसहयोग एवं सामाजिक संवेदनशीलता की भावना से प्रेरित होकर संचालित किया जा रहा है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
क्लब का यह स्थायी सेवा प्रकल्प समाजहित एवं जनकल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
मुख्य उद्देश्य :
इस प्रकल्प का उद्देश्य गर्मी के मौसम में आमजन एवं राहगीरों को स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना, सेवा एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना तथा समाज के प्रति मानवीय संवेदनशीलता को सशक्त बनाना है।
प्रकल्प की विशेषताएं :
यह परियोजना क्लब की प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली स्थायी परियोजना है तथा समाज के विभिन्न वर्गों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करती है।
लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर
“We Serve”
